भारतीय किसान यूनियन ( चढूनी) उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष स. गुरसेवक सिंह महार द्वारा जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को ज्ञापन देकर अमीन द्वारा किसान के उत्पीड़न की सूचना देकर कार्यवाही की मांग की गई।
श्री गुरसेवक सिंह मुहार ने कहा कि सर्वे अमीन श्री उमाशंकर, तहसील सितारगंज जिला उधम सिंह नगर के द्वारा किसानों को वसूली के नाम पर धमकाया व अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि तहसील सितारगंज जिला उधम सिंह नगर में कार्यरत सर्वे अमीन श्री उमाशंकर के द्वारा किसान जगतार सिंह के साथ उसकी बैंक बकाया वसूली के सम्बन्ध में उक्त सर्वे अमीन के द्वारा किसान जगतार सिंह के साथ काफी अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया एवं उसके द्वारा व्हाट्सएप्प के माध्यम से अभद्रतापूर्ण। 
भाषा में मैसेज किये गये है एवं मैसेज में जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुये कहा गया कि “अगर असली सरदार है तो मण्डे को घर मिलना और अगर नहीं मिला तो तेरे घर के
सारे दरवाजे एवं सामान उठाकर ले जाउंगा तुम्हारे अच्छे दिन आ रहे है तेरा सारा घमण्ड
खत्म कर दूंगा” तथा फोन पर गाली-गलौज करते हुये कहा गया कि अगर तेरे पास लोन
जमा करने का पैसा नहीं है तो मुझे अपनी जमीन की रजिस्ट्री कर दे मैं तेरे लोन के पैसे
अदा कर दूंगा। उक्त संग्रह अमीन के द्वारा लगातार किसी न किसी किसान के साथ
वसूली को लेकर अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जाता है जिसके रवैये से किसानों में काफी
रोष व्याप्त है। उक्त कार्मिक के द्वारा अपने व्हाट्सएप्प के माध्यम से किये गये मैसेजों की
चैट की छायाप्रति को भी किसानों द्वारा पत्र के साथ में संलग्न की गयी है।
किसानों ने जिलाधिकारी से निवेदन करते हुए कहा कि उक्त सर्वे अमीन उमाशंकर के विरूद्ध
सख्त से सख्त विभागीय कार्यवाही करते हुये उक्त कार्मिक को निलम्बित करने की कृपा
की जाये। यदि उक्त कार्मिक के विरूद्ध किसी भी कृत कार्यवाही से हमें अवगत नहीं
कराया गया तथा उक्त कार्मिक को निलम्बित नहीं किया गया तो समस्त किसानों के द्वारा
तहसील मुख्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण
जिम्मेदारी व उत्तरदायित्व प्रशासन का होगा।

सितारगंज तहसील क्षेत्र के किसानों में है भारी रोष!
सितारगंज तहसील के अमीन द्वारा किसान का उत्पीड़न किए जाने मामला आया सामने।
भारतीय किसान यूनियन ( चढूनी (उत्तराखण्ड) प्रदेश अध्यक्ष
स. गुरसेवक सिंह महार
द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी महोदय,
जनपद उधम सिंह नगर को ज्ञापन देकर अमीन द्वारा किसान के उत्पीड़न की सूचना देकर कार्यवाही की मांग की गई।
श्री गुरसेवक सिंह मुहार ने कहा कि
सर्वे अमीन श्री उमाशंकर, तहसील सितारगंज जिला उधम सिंह नगर के द्वारा
किसानों को वसूली के नाम पर धमकाने व अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि तहसील सितारगंज जिला उधम सिंह नगर में
कार्यरत सर्वे अमीन श्री उमाशंकर के द्वारा किसान जगतार सिंह के साथ उसकी बैंक
बकाया वसूली के सम्बन्ध में उक्त सर्वे अमीन के द्वारा किसान जगतार सिंह के साथ
काफी अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया एवं उसके द्वारा व्हाट्सएप्प के माध्यम से अभद्रतापूर्ण